पहलवान नरसिंह यादव की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

विश्वकप के लिये तैयार! नयी दिल्ली। पहलवान नरसिंह यादव की शुक्रवार को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिससे उनकी सर्बिया में आगामी विश्व कप में भागीदारी की पुष्टि हो गयी। 4 साल के प्रतिबंध के बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रहे नरसिंह ने भारतीय टीम में 74 किग्रा में जितेंदर किन्हा की जगह ली थी लेकिन कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद उनके भाग लेने पर संदेह बन गया था।  भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पुष्टि की कि .......

कृष्णा के गोल से एटीके मोहन बागान ने ओडिशा को हराया

अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची गोवा। रॉय कृष्णा के शानदार खेल की मदद से एटीके मोहन बागान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इंडियन सुपर लीग में एटीके ने शानदार खेल जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में ओडिशा एफसी को 1-0 से हरा दिया।  रॉय कृष्णा के इंजुरी टाइम में किए गए गोल की मदद से एटीके मोहन बागान ने यहां ओडिशा के खिलाफ एकलौता गोल किया।  कृष्णा (95वें मिनट) का इस तरह तीन मैचों में यह तीसरा गोल था जिसस.......

फोंद्रे के दो गोल की बदौलत मुंबई एफसी जीता

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा ईस्ट बंगाल की लगातार दूसरी हार गोवा। इंडियन सुपर लीग (ISL) के 7वें सीजन में मंगलवार को मुंबई सिटी FC और SC ईस्ट बंगाल के बीच मैच खेला गया। एडम ली फोंद्रे के 2 गोल की बदौलत मुंबई ने ईस्ट बंगाल को 3-0 से हरा दिया। इसके अलावा मुंबई के लिए एक गोल हरनान सेंटाना ने दागा। इस जीत के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। जबकि ईस्ट बंगाल 2 मैच में 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 11वें नंबर पर है.......

मैं निश्चित रूप से दौड़ में शामिल हूंः साइना नेहवाल

टोक्यो ओलम्पिक में भागीदारी पर बैडमिंटन स्टार का बयान कोलकाता। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा कि वह निश्चित रूप से टोक्यो ओलम्पिक की दौड़ में शामिल हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें लय में वापसी करनी होगी और टूर्नामेंट जीतने होंगे। वर्ष 2012 लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साइना बैडमिंटन विश्व महासंघ की टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफिकेशन रैंकिंग में 22वें स्थान पर खिसक गईं। हाल में वह चोटों से जूझ रही थीं और उनके अगले साल एशियाई टूर से वापस.......

आयोजकों ने पीबीएल का छठा चरण स्थगित किया

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) का छठा चरण शुक्रवार को अगले साल तक स्थगित कर दिया गया। यह लीग दुनिया के सबसे बड़ी ईनामी राशि वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट में से एक है जिसका आयोजन दिल्ली, मुंबई और पुणे में दिसंबर के अंतिम हफ्ते में कराया जाना था। लेकिन भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) लीग का आयोजन कराने वाले अधिकारिक लाइसेंसधारी स्पोर्ट्जलाइव ने मौजूदा.......

बॉक्सिंग रिंग में मुक्के बरसा रहीं गाजा की लड़कियां

कुवैत की चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी लड़कियां गाजा सिटी। इस्राइल की नाकेबंदी, चरमराती अर्थव्यवस्था और कोरोना महामारी के थपेड़ों के बीच गाजा पट्टी में लड़कियां बॉक्सिंग में हाथ आजमा रही हैं। पिछले दिनों गाजा पट्टी में पहली बार सिर्फ लड़कियों के लिए मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिनमें लड़कियों ने अपने-अपने वजन की श्रेणियों के अनुसार हिस्सा लिया। एक अंधेरे में घंटी बजती है और दो किशोरियां मोटे दस्ताने पहने रिंग में एक-दूसरे के .......

अल्ट्रमैराथन 10 घंटे 29 मिनट में पूरी की 100 किलोमीटर दौड़

यमुनानगर। यमुनानगर के लम्बी दौड़ के धावक केशव मानिकटाला ने 100 किलोमीटर की अल्ट्रमैराथन दौड़ 10 घंटे 29 मिनट में पूरी की। उन्होंने यह दौड़ मॉडल टाउन स्थित अपने निवास स्थान से सुबह 4 बजे शुरू की थी और वे सहारनपुर रोड से होते हुए हिमाचल प्रदेश की सीमा पर बसे कलेसर गांव तक गए और वहा सें वापस सफायर होटल के पास पहुंचे जहां उन्हें शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोडा भाज.......

टेनिस पर कोरोना का साया

एआईटीए ने एलीट खिलाड़ियों का राष्ट्रीय शिविर स्थगित किया खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों की वजह से खेलों पर दोबारा असर पड़ने लगा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने राजधानी में हाल में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए 30 नवम्बर से देश के शीर्ष खिलाड़ियों के लगने वाले राष्ट्रीय शिविर को स्थगित कर दिया। एआईटीए न.......

गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट को प्लाईवुड एसोसिएशन ने दी मदद

जगाधरी। यमुना नदी इलाके के गांव नवाजपुर के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले एथलीट अनिल कुमार की मदद के लिए हरियाणा प्लाइवुड एसोसिएशन आगे आई है। कई मेडल जीत चुके अनिल कुमार को एसोसिएशन ने आगे की ट्रेनिंग के लिए स्पांसर किया है। एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान सतीश चौपाल ने बताया कि अनिल कुमार इंटरनेशनल एथलेटिक्स मीट मारीशस में गोल्ड मेडल जीत चुका है।  एसोसिएशन ने अनिल को ट्रेनिंग के लिए उसे दो लाख रुपए की सहायता दी है। हरियाणा प्लाइवुड म.......

मारकंडेश्वर की महिला और पुरुष हॉकी टीमों की खिताबी जीत

खेल मंत्री संदीप सिंह के पिता गुरचरण सिंह ने किया शुभारम्भ ‘खेलो इंडिया का होगा लाइव प्रसारण’ खेलपथ प्रतिनिधि शाहाबाद मारकंडा। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में किया गया। जिसकी शुरूआत शुगरफेड के चेयरमैन विधायक रामकरण काला एवं खेल मंत्री संदीप सिंह के पिता गुरचरण सिंह ने की। मारकंडेश्वर की महिला और पुरुष हॉकी टीमों ने खिताबी जीत दर्ज की। कोच अमनदीप सिंह ने बताया क.......